Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

नए साल में सौगात: भोपाल से हैदराबाद के लिए इंडिगो जनवरी माह के इस तारीख से शुरू करेगी दूसरी उड़ान...

नए साल 2025 में 10 जनवरी से शुरू होने जा रही नई फ्लाइट में एकतरफा किराया 6,428 रुपए रखा गया है।

नए साल में सौगात: भोपाल से हैदराबाद के लिए इंडिगो जनवरी माह के इस तारीख से शुरू करेगी दूसरी उड़ान...
X

MP News : भोपाल। हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस 10 जनवरी से भोपाल से हैदराबाद के लिए अपनी दूसरी उड़ान शुरू करने जा रही है। कंपनी ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है और बुकिंग भी शुरू हो गई है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडिगो ने भोपाल-हैदराबाद के बीच दूसरी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने आवश्यक स्लॉट प्राप्त कर लिया है। नए साल 2025 में 10 जनवरी से शुरू होने जा रही नई फ्लाइट में एकतरफा किराया 6,428 रुपए रखा गया है।

MP News : वहीं, पहले से चल रही हैदराबाद उड़ान में यात्रियों की अधिक मांग के कारण इसका किराया ज्यादा हैं। राजा भोज विमानतल से अब इस उड़ान के शुरू होने से भोपाल से हवाई सेवाओं की संख्या 21 हो जाएगी। इसके परिणामस्वरूप, रोजाना 42 उड़ानों का आवागमन होगा। इसके अलावा, इंडिगो फरवरी में दिल्ली और मुंबई के लिए भी एक-एक अतिरिक्त उड़ान शुरू कर सकती है। भोपाल से समर शेड्यूल तक 50 उड़ानों का आवागमन होने का अनुमान है, जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार नई उड़ानें भी शामिल होंगी।

MP News : नए साल के मौसम में भोपाल से उड़ानें पूरी तरह से बुक हो रही हैं, और प्रतिदिन लगभग 5,000 यात्री उड़ान भर रहे हैं। खासतौर पर गोवा के लिए बुकिंग में भारी वृद्धि हुई है, जहां 95 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। बालाजी हॉलीडेज के अनुष आसवानी ने बताया कि कई लोग नया साल मनाने गोवा जा रहे हैं, और कुछ यात्री मुंबई होते हुए अन्य शहरों के लिए उड़ान भर रहे हैं, जिसके कारण कई उड़ानों में सीटें नहीं मिल रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire