Create your Account
घरघोड़ा: आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, अध्यक्ष चयन समिति केन्द्र -02 बिलासपुर रेंज ने जारी किया आदेश
गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा: जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 के तहत बिलासपुर रेंज में आरक्षक भर्ती परीक्षा केन्द्र कमांक 02 रायगढ़ में 16.11.2024 से प्रारंभ की गई थी। लेकिन माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के आदेश के बाद भर्ती प्रक्रिया को 27.11.2024 को स्थगित कर दिया गया था। अब माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के अंतिम निर्णयानुसार भर्ती प्रक्रिया पुनः 06.11.2024 से प्रारंभ हो रही है।
जिन अभ्यर्थियों को 08.12.2024 को दस्तावेज़ जांच, शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 08.12.2024 को भर्ती केन्द्र कमांक-02 रक्षित केन्द्र रायगढ़ में उपस्थित होंगे।
साथ ही, जिन अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा 27.11.2024 से 07.12.2024 तक होना था, उनकी भर्ती परीक्षा की तिथि और प्रवेश पत्र अलग से जारी किए जाएंगे। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ एवं अध्यक्ष चयन समिति केन्द्र कमांक-02 बिलासपुर रेंज ने आदेश जारी किया है.
Related Posts
More News:
- 1. IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया, सीरीज का शेड्यूल जारी
- 2. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
- 3. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
- 4. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

