Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला

Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
X

Germany coach Julian Nagelsmann: नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पैराग्वे से हारने के बाद जर्मनी की फुटबॉल टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य कोच जूलियन नागेल्समैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जर्मन फुटबॉल संघ (DFB) के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।

पेनल्टी शूटआउट में मिली ऐतिहासिक हार

जर्मनी को पैराग्वे के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। यह विश्व कप इतिहास में पहली बार था जब जर्मनी किसी पेनल्टी शूटआउट में हारा। इस हार को टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेरों में माना जा रहा है।

DFB ने जताई नाराजगी

हार के बाद DFB अध्यक्ष बर्नड न्युएनडॉर्फ ने कहा कि इतनी बड़ी नाकामी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नागेल्समैन का अनुबंध 2028 तक था, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें पद छोड़ने की सलाह दी गई।

जुर्गन क्लॉप बन सकते हैं नए कोच

अब जर्मनी के नए कोच के लिए पूर्व लिवरपूल मैनेजर जुर्गन क्लॉप का नाम सबसे आगे चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, DFB जल्द ही क्लॉप से बातचीत शुरू कर सकता है। माना जा रहा है कि उनके अनुबंध में ऐसा प्रावधान है, जिससे वह जर्मनी की राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire