Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

T20 World Cup 2026 से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, टीम इंडिया की जीत के लिए बप्पा से की प्रार्थना

Dev Verma
T20 World Cup 2026 से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, टीम इंडिया की जीत के लिए बप्पा से की प्रार्थना
X

T20 World Cup 2026 : मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से दो दिन पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। गुरुवार को मंदिर में पहुंचकर गौतम गंभीर ने भगवान गणेश के दर्शन किए और टीम इंडिया की शानदार प्रदर्शन की कामना की।

T20 World Cup 2026 : गौतम गंभीर इस साल जनवरी में भी वनडे सीरीज से पहले मध्य प्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर गए थे। इसके अलावा टी20 सीरीज के दौरान उन्होंने कामाख्या मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी। इस साल उनकी यह धार्मिक यात्राएँ भारतीय टीम की जीत की सकारात्मक ऊर्जा के लिए मानी जा रही हैं।

T20 World Cup 2026 : टीम इंडिया वर्तमान में शानदार फॉर्म में है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीत चुकी टीम ने वॉर्म-अप मैच में भी साउथ अफ्रीका को हराया। गौतम गंभीर को 2024 में भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था और उनके मार्गदर्शन में टीम ने पिछले साल एशिया कप का खिताब जीता।


T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में आयोजित होगा। भारत अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगा, इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगा। भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को निर्धारित है, लेकिन पाकिस्तान की टीम को भारत में खेलने की अनुमति नहीं मिली है। टीम का अंतिम लीग मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।

T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ईशान किशन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire