Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Gautam Gambhir: भारतीय टीम से वापस जुड़े कोच गौतम गंभीर, 20 जून से खेला जाएगा पहला मुकाबला

Gautam Gambhir: भारतीय टीम से वापस जुड़े कोच गौतम गंभीर, 20 जून से खेला जाएगा पहला मुकाबला
X

Gautam Gambhir: मुंबई/लंदन: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है। मुख्य कोच गौतम गंभीर एक बार फिर टीम से जुड़ गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। गंभीर 18 जून को टीम के साथ जुड़े। वह पहले इंग्लैंड पहुंचे थे, लेकिन 11 जून को पारिवारिक आपातकाल के कारण उन्हें भारत लौटना पड़ा था।

गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके चलते उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, उनकी मां की स्थिति अब स्थिर है। गंभीर अब कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर टीम की तैयारियों का जायजा लेंगे।

गंभीर की अनुपस्थिति में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम की तैयारियों की जिम्मेदारी संभाली थी। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम 2007 के बाद इंग्लैंड में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। सीरीज से पहले भारतीय टीम ने इंट्रा-स्क्वाड मैच खेला, जबकि भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट खेले। गंभीर की वापसी से टीम का मनोबल बढ़ा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire