gas leak: कोचिंग क्लास में अचानक बेहोश होकर गिरने लगी छात्राएं, 2 आईसीयू में भर्ती, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
Gas leak: राजस्थान के जयपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक कोचिंग क्लास में

जयपुर। Gas leak: राजस्थान के जयपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक कोचिंग क्लास में अचानक कई छात्राएं बेहोश हो गई। यह घटना उत्कर्ष कोचिंग क्लासेज में हुई। कहा जा रहा है कि दो दर्जन छात्राएं बेहोश हुई है। नाले से जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिसके कारण यह घटना हुई है।
Gas leak: जैसे यह घटना घटी, वहां पर मौजूद बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे।आनन फानन में गंभीर हालत में छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद कोचिंग सेंटर के बाहर सैकड़ों छात्रों की भीड़ भी जमा हो गई। यह घटना जयपुर के महेशनगर थाना इलाके के गोपालपुरा की है।
Gas leak: नाले से हुई गैस लीक
नाले से गैस लीक होने के कारण यह घटना हुई। कहा जा रहा है कि कुछ छात्राओं को दम घुटने जैसा महसूस हुआ और कई बेहोश होकर गिरने लगी। दो छात्रों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बाकी छात्राएं खतरे से बाहर हैं।
Gas leak: हालांकि इलाज अभी सभी का चल रहा है। अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी नहीं आई है कि कितनी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयपुर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी कारण सामने आएगा, उस हिसाब से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


