Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

गैस रिसाव से मचा हड़कंप, सफेदी की चादर में घिरा इलाका, सिविल डिफेंस की टीम ने किया नियंत्रण

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

गैस रिसाव से मचा हड़कंप, सफेदी की चादर में घिरा इलाका, सिविल डिफेंस की टीम ने किया नियंत्रण
X

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। यह घटना विश्वकर्मा इलाके के रोड नंबर 18 पर स्थित गैस फिलिंग प्लांट में हुई, जहां कार्बन डाई ऑक्साइड गैस के रिसाव से आसपास का इलाका सफेदी से भर गया। रिसाव के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सिविल डिफेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

Rajasthan News : बताया जा रहा है कि गैस फिलिंग प्लांट की टंकियों में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस भरी हुई थी, जो अचानक रिसने लगी। रिसाव के कारण आसपास के क्षेत्र में सफेदी की चादर जम गई, जिससे इलाके में घबराहट फैल गई। सिविल डिफेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टंकी का वाल्व बंद किया, जिससे गैस का रिसाव रुका। हालांकि, इस दौरान काफी मात्रा में गैस लीक हो चुकी थी, और इसके कारण आसपास की गाड़ियों, मकानों, सड़कों और पेड़-पौधों पर सफेद पदार्थ की परत जम गई।

Rajasthan News : कोई हताहत नहीं, लेकिन घबराहट का माहौल-

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है, लेकिन गैस रिसाव से आसपास के लोग घबराए हुए थे। जयपुर में पहले भी गैस लीक से बड़ा हादसा हो चुका है, जिसमें हाइवे पर एक टैंकर हादसे के बाद 20 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने इलाके के लोगों में और ज्यादा चिंता पैदा कर दी थी।

Rajasthan News : कार्बन डाईऑक्साइड गैस का उपयोग-

कार्बन डाईऑक्साइड गैस का उपयोग मुख्य रूप से अग्निशामक यंत्रों में किया जाता है, और इसका इस्तेमाल चिकित्सा क्षेत्र में भी होता है। इसके अलावा, यह गैस ड्राई आइस के रूप में आइसक्रीम और जमे हुए खाद्य पदार्थों को ठंडा रखने के लिए भी प्रयोग की जाती है। गैस के रिसाव से अब तक किसी भी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन यह घटना प्रशासन के लिए एक चेतावनी बनकर सामने आई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire