Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Gariaband News : जहरीले सांप के डसने से मां-बेटी की गई जान, गांव में मातम का माहौल

Gariaband News : गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भसेरा में बीती रात एक जहरीले सांप के काटने से मां और बेटी की मौत हो गई।

Gariaband News : जहरीले सांप के डसने से मां-बेटी की गई जान, गांव में मातम का माहौल
X
Gariaband News : गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भसेरा में बीती रात एक जहरीले सांप के काटने से मां और बेटी की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। बता दें कि बीती रात ग्राम भसेरा निवासी कृष्णा साहू अपने परिवार के साथ अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे।

Gariaband News : रात के समय एक जहरीले सांप ने उसकी पत्नी लता साहू और 13 वर्षीय बेटी ऐश्वर्या साहू को डस लिया। जब परिवार को घटना की जानकारी हुई, तो तुरंत उन्हें फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि लता साहू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और ऐश्वर्या साहू की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई।

Gariaband News : इस घटना से गांव में मातम छा गया और कक्षा 9वीं की छात्रा ऐश्वर्या की मौत की खबर सुनकर स्कूल में भी शोक का माहौल बन गया। घटना के बाद उनके तीन अन्य बच्चों वंदना 8 वर्ष, खुशी 5 वर्ष और भुनेश्वर 3 वर्ष का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जो खतरे से बाहर हैं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire