Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Gariaband Naxalite encounter update: रायपुर लाए गए 14 नक्सलियों के शव, 6 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल, सर्च ऑपरेशन जारी

गरियाबंद नक्सली मुठभेड़ अपडेट

Gariaband Naxalite encounter update: रायपुर लाए गए 14 नक्सलियों के शव, 6 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल, सर्च ऑपरेशन जारी
X

Gariaband Naxalite encounter update: रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मारे गए 14 नक्सलियों के शव बुधवार सुबह रायपुर लाए गए। इनमें 6 महिलाएं और 8 पुरुष नक्सली शामिल हैं। शवों का पोस्टमार्टम 22 डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, जिले में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। मंगलवार रात कई मुठभेड़ों के दौरान, गरियाबंद डीआरजी और सीआरपीएफ के कोबरा दस्ते के जवानों ने भालू डिग्गी के जंगल में नक्सलियों से मुकाबला किया।

Gariaband Naxalite encounter update: गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और बुधवार सुबह से ही इलाके में सर्च अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है। इस ऑपरेशन में ओडिशा के नुआपड़ा SOG के करीब 75 जवान भी शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान एक SOG जवान घायल हो गया, जिसे रायपुर के नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। सभी मारे गए नक्सलियों के शव छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपे गए, जबकि SOG टीम बिना किसी नक्सली शव के सकुशल नुआपड़ा लौट आई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire