Top
Begin typing your search above and press enter to search.

गरियाबंद ब्रेकिंग: सड़क हादसे का शिकार हुए एसडीएम और नायब तहसीलदार, गाड़ी के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे दोनों अधिकारी

गरियाबंद ब्रेकिंग: सड़क हादसे का शिकार हुए एसडीएम और नायब तहसीलदार, गाड़ी के उड़े परखच्चे,  बाल-बाल बचे दोनों अधिकारी
X
गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130 सी पर एक बड़ी दुर्घटना में देवभोग के एसडीएम तुलसीदास मरकाम और नायब तहसीलदार विजय सिंह का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, धवलपुर नाले के पास मोड़ पर स्कॉर्पियो वाहन पलटकर एक पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन को भारी नुकसान हुआ।

एयर बैग समय पर खुलने से दोनों अधिकारियों की जान बच गई और उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। दुर्घटना के बाद एसडीएम और नायब तहसीलदार ने मैनपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया। इस घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, और दोनों अधिकारी सुरक्षित हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire