Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Ganja Smuggling: ओडिसा से गांजा तस्करी कर उत्तर प्रदेश में खपाने की थी तैयारी, 105 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Ganja Smuggling: ओडिसा से गांजा तस्करी कर उत्तर प्रदेश में खपाने की थी तैयारी, 105 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
X

Ganja Smuggling: रायगढ़: पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से नकेल कसने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। जूटमिल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों में 105 किलो गांजा ले जा रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 44.85 लाख रुपये मूल्य का 105 किलो गांजा, दो कारें (स्वीफ्ट डिजायर OR 17 G 4546 और ग्रैंड विटारा CG 13 BB 9200) और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए।

यह कार्रवाई तब हुई जब जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के कनकतुरा से दो कारों में भारी मात्रा में गांजा रायगढ़ की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक को सूचित किया गया। एसपी पटेल के निर्देश पर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में साइबर सेल और जूटमिल थाना की संयुक्त टीम ने बड़माल रेलवे लाइन के पास बैरिकेडिंग कर दोनों कारों को रोका। तलाशी में 103 पैकेट गांजा (105 किलो) बरामद हुआ।

गिरफ्तार तस्करों - रविशंकर गौतम (झांसी, यूपी), विरेन्द्र सिंह (सरिया, सारंगढ़-बिलाईगढ़) और दीपक जोहरी (किरोड़ीमलनगर, रायगढ़)—ने पूछताछ में बताया कि गांजा ओडिशा से खरीदा गया था और इसे उत्तर प्रदेश में बेचने की योजना थी। दो अन्य साथी कनकतुरा के पास कार से उतर गए थे। जूटमिल थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विरेन्द्र सिंह पर पहले से दो मामले और दीपक जोहरी पर मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं।

जब्त सामान में 21 लाख का गांजा, 23 लाख की कारें और 85 हजार के मोबाइल शामिल हैं। सभी आरोपी जेल भेज दिए गए, और फरार तस्करों की तलाश तेज है। यह रायगढ़ पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire