Top
Begin typing your search above and press enter to search.

गैंगस्टर अमन साव को कोर्ट में किया पेश, न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

रायपुर पुलिस उसे हिरासत में लेकर अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

गैंगस्टर अमन साव को कोर्ट में किया पेश, न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी
X
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के CJM कोर्ट ने झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर और तेलीबांधा शूटआउट के मास्टरमाइंड अमन साव की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब अमन साव 11 नवंबर तक रायपुर जेल में बंद रहेगा।


Raipur City Crime : तेलीबांधा शूटआउट मामले में रायपुर की तेलीबांधा थाना पुलिस ने अमन साव को कोर्ट में पेश किए बिना उसकी हिरासत बढ़ाने का आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसे CJM कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अमन साव पर रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर एक कारोबारी पर फायरिंग करवाने का आरोप है, जिसमें उसने अपने गुर्गों का भी इस्तेमाल किया था।


Raipur City Crime : अमन साव पर रंगदारी वसूलने समेत कई अन्य आपराधिक मामलों में भी जांच जारी है। रायपुर पुलिस उसे हिरासत में लेकर अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire