Top
Begin typing your search above and press enter to search.

त्रिवेणी संगम से भोपाल आया गंगाजल, बोतल में भरकर घर-घर कर रहे वितरण, मंत्री सारंग की पहल का पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत

त्रिवेणी संगम से भोपाल आया गंगाजल, बोतल में भरकर घर-घर कर रहे वितरण, मंत्री सारंग की पहल का पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत
X

भोपाल। राजधानी भोपाल में प्रयागराज महाकुंभ से मंगवाए गए टैंकरों से गंगाजल वितरण का कार्य शुरू हो गया है। मंत्री विश्वास सारंग ने आज प्रयागराज महाकुंभ के गंगाजल को बोतलों के माध्यम से घर-घर पहुंचकर वितरण किया। वितरण करने की शुरुआत भोपाल के अशोका गार्डन स्थित नर्मदा परिक्रमा पार्क से हुई।

इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग की विधानसभा नरेला के सभी वार्डों में मंत्री के साथ कार्यकर्ताओं ने निशुल्क गंगाजल घर-घर पहुंचाया। इस मौके पर शहर के नागरिक भी गंगाजल लेने को लेकर उत्सुक नजर आए,उन्होंने पुष्प वर्षा कर प्रयागराज से आए पवित्र गंगाजल का अपने क्षेत्र में स्वागत किया।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार के अनुसार प्रयागराज महाकुंभ से खास रूप से लाया गया यह पवित्र गंगा जल बोतलों में पैक कर सभी परिवारों को वितरित किया गया, ताकि श्रद्धालु इसे पूजन, आचमन और बाकि धार्मिक कामों में इस्तेमाल कर सकें। इस ऐतिहासिक पहल को लेकर नरेला विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों में भारी उत्साह है। सभी वार्डों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ख़ास तैयारियां की गई हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire