Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में खड़ी बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता में हुए दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन की लहर अभी थमी भी नहीं थी कि उत्तराखंड के देहरादून में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई।

अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में खड़ी बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
X
देहरादून: कोलकाता में हुए दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन की लहर अभी थमी भी नहीं थी कि उत्तराखंड के देहरादून में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई। शनिवार को देहरादून के अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) परिसर में खड़ी एक बस में 16 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है।

पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, यह घटना 12-13 अगस्त की मध्य रात्रि की है। पीड़िता पंजाब की निवासी है, जिसने अपने माता-पिता के निधन के बाद अपनी बहन और जीजा के साथ रहना शुरू किया था। 11 अगस्त को बहन और जीजा द्वारा घर से निकाले जाने के बाद, किशोरी ने दिल्ली और मुरादाबाद होते हुए देहरादून पहुंचने के लिए बस में सवार हुई थी। देहरादून के आईएसबीटी परिसर में बस के रुकने के बाद, बस में केवल किशोरी और बस के चालक व परिचालक रह गए, जहां यह घृणित घटना घटी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने 13 अगस्त की शाम किशोरी को बदहवास स्थिति में पाया और उसकी काउंसलिंग की। इसके बाद, पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और आईएसबीटी परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

इस घटना ने आईएसबीटी में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देहरादून के आईएसबीटी परिसर में न तो प्रवेश और निकास पर मेटल डिटेक्टर डोर हैं, न ही पुलिस की स्थायी तैनाती है। रात के समय बसें परिसर के अंधेरे हिस्सों में खड़ी रहती हैं, जहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं होता, जिससे इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देना आसान हो जाता है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire