Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Gaganyaan Mission: ISRO ने किया सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का सफल परीक्षण, मानव अंतरिक्ष मिशन के दौरान मिलेगी मदद
Gaganyaan Mission: नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Isro) ने गगनयान मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने शनिवार को बताया कि सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (एसएमपीएस) का विकास और सभी जरूरी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को इस सिस्टम का 350 सेकंड (6 मिनट) का हॉट टेस्ट किया गया, जिसमें यह जांचा गया कि मिशन में गड़बड़ी होने पर 'मिशन एबॉर्ट' स्थिति में सिस्टम सही काम करता है या नहीं।
गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है। इसरो के अनुसार, एसएमपीएस दो प्रकार के ईंधन से संचालित होता है और रॉकेट को सही कक्षा में पहुंचाने, दिशा नियंत्रण, गति कम करने और आपात स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने में मदद करता है।
इसरो ने सिस्टम को परखने के लिए सिस्टम डेमोंस्ट्रेशन मॉडल (एसडीएम) तैयार किया, जिसमें ईंधन टैंक, हीलियम गैस प्रेशर सिस्टम और थ्रस्टर जैसे हिस्से शामिल थे। इस मॉडल पर 25 अलग-अलग परीक्षण किए गए, जो कुल 14,331 सेकंड तक चले। ये परीक्षण सामान्य और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किए गए।
यह सिस्टम इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (एलपीएससी) में डिजाइन किया गया और तमिलनाडु के महेंद्रगिरी स्थित प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) में इसका परीक्षण हुआ।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs DC IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, DC ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीम की डिटेल्स
- 2. CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 63.54 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- 3. ED raid Kolkata: चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, ममता के करीबी DCP के घर छापा
- 4. Social Media in Japan: अब जापान में बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, नया ड्राफ्ट मंत्रालय में पेश, यूथ के लिए लागू होंगे सख्त वेरिफिकेशन नियम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

