Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ऑनलाइन गेम में पैसे हारकर बैंक लूटने पहुंचा भविष्य का डॉक्टर, पुलिस ने पकड़ा

ऑनलाइन गेम में पैसे हारकर बैंक लूटने पहुंचा भविष्य का डॉक्टर, पुलिस ने पकड़ा
X

भोपाल। भोपाल के पिपलानी इलाके में मेडिकल कॉलेज के छात्र द्वारा धनलक्ष्मी बैंक में घुसकर लूट करने की कोशिश की गई। लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नही हो सका। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद बैंक में लूट की योजना बनाई थी। उसे दोस्तों की उधारी चुकाना थी। पुलिस ने आरोपी से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और मिर्च स्प्रे जब्त किया है। आरोपी ने लूट के लिए ऑनलाइन मिर्च स्प्रे और एयर पिस्टल मंगाई थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि घटना में प्रयुक्त बाइक भी चोरी की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी यहां बीएएमएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज की फीस के लिए घर से मिले पैसे भी ऑनलाइन गेम में उड़ा चुका है। पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि बैंक की शिकायत के मुताबिक सभी कर्मचारी बैंक में काम कर रहे थे। इस दौरान एक युवक चेहरे पर मास्क लगाकर बैंक में खाता खुलवाने के अंदर आया। अपना नाम संजय कुमार निवासी उज्जैन बताया। पते के लिए किराए के एग्रीमेन्ट की फोटोकॉपी दी। कर्मचारी ने बताया कि बैंक में एग्रीमेंट के आधार पर खाता नहीं खोला जाता। उसे चेहरे से मास्क हटाने के लिए कहा तो उसने मास्क हटा लिया और वापस चला गया।

बाद में लूटपाट के इरादे से मिर्च स्प्रे लेकर घुसा था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी खाता खुलवाने के नाम पर बैंकों में रैकी करता था। इससे पहले अन्य बैंकों में जा चुका था। वह धनलक्ष्मी बैंक में शाम करीब 4 बजे पहुंचा। कर्मचारियों के चेहरे पर मिर्च स्प्रे डाल दिया। आरोपी युवक स्प्रे मारते हुए कैश काउंटर की ओर जा रहा था कि अन्य बैंक कर्मी उसे पकड़ने दौड़े तो वह गेट से निकल कर भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी संजय कुमार मालवीय निवासी अयोध्या नगर, स्थाई पता ग्राम डेलची माकडोन उज्जैन को दो घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire