Create your Account
पुत्र की हरकतों से परेशान होकर पिता ने गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...
MP Crime : भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक पिता ने अपने बेटे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही मृतक की मां थाने पहुंची और पूरी बात पुलिस को बता दी। इसके बाद घर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज कर लिया।टीआई अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया की हेमंत नामदेव मानसिक रूप से बीमार था। उसके पिता वृंदावन नामदेव टेलर का काम करते थे।
MP Crime : बीती शाम हेमंत की मां दुर्गा बाई थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसके बेटे की हत्या पति ने कर दी है। घटना की खबर लगते ही घर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया.मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि, बेटा मानसिक रूप से बीमार था और आए दिन माता-पिता के साथ मारपीट किया करता था। शाम को बेटे ने पहले बीयर की मांग की, जिस पर पिता ने उसे बियर लाकर दे दी।

MP Crime : इसके बाद हेमंत पिता को 30 हजार रुपए देने को कहने लगा। मना करने पर वो मारपीट करने लगा। जिससे परेशान होकर उसने नायलोन की रस्सी से गला घोंटकर बेटे की हत्या की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।परिजन के मुताबिक हेमंत उर्फ हनी बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार था। जब से वो जवान अवस्था में आया तो गलत संगत में पड़ गया। नशे का आदी हो गया था।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
- 2. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
- 3. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 4. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

