Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Fruits And Vegetables Rangoli : गो सेवक ने जन्मदिन पर गायों को दी दावत, 2 हजार किलो फल-सब्जियों की बनाई रंगोली...

चमन की यह पहल समाज को गो सेवा के प्रति जागरूक बनाने का एक प्रयास है।

Fruits And Vegetables Rangoli : गो सेवक ने जन्मदिन पर गायों को दी दावत, 2 हजार किलो फल-सब्जियों की बनाई रंगोली...
X
Fruits And Vegetables Rangoli : रायपुर। खैरागढ़ जिले में एक अनोखी पहल देखने को मिली, जब गो सेवक और युवा कारोबारी चमन डाकलिया ने अपने जन्मदिन पर गायों को विशेष दावत दी। मनोहर गोशाला में करीब 2,000 किलो फल और सब्जियां गायों के लिए रंगोली की तरह सजाई गईं, जिसमें 9 घंटे का समय लगा। इसके बाद लगभग 200 गायों ने इस दावत का आनंद उठाया। इस अनोखी पहल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Fruits And Vegetables Rangoli : 9 वर्षों से कर रहे गो सेवा-
चमन डाकलिया पिछले 9 सालों से अपने जन्मदिन पर गायों को भोजन करवा रहे हैं। शुरुआत में उन्होंने 100 रोटियों से दावत देने का सिलसिला शुरू किया, जो अब एक विशेष आयोजन का रूप ले चुका है। इस बार चमन ने पिकअप ट्रक में फल-सब्जियां लाकर उन्हें गायों के लिए सजाया, जिसमें लगभग 1 लाख रुपए का खर्च हुआ।


Fruits And Vegetables Rangoli :
कामधेनु मंदिर और सौम्या गाय का महत्व-
खैरागढ़ के मनोहर गोशाला में एक विशेष कामधेनु मंदिर स्थित है, जहां सौम्या नाम की एक गाय है। इसकी पूंछ की लंबाई 54 इंच है, जिसके चलते इसका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। सौम्या को लोग कामधेनु गाय मानते हैं और अपनी मनोकामनाओं के लिए पूजते हैं।


Fruits And Vegetables Rangoli : पदम डाकलिया का प्रेरणास्त्रोत-
चमन ने बताया कि मनोहर गोशाला के संचालक पदम डाकलिया उनके प्रेरणास्त्रोत हैं। पदम इस गोशाला में गोबर और गोमूत्र की औषधीय क्षमता पर रिसर्च कर विभिन्न उत्पाद बना रहे हैं। चमन की यह पहल समाज को गो सेवा के प्रति जागरूक बनाने का एक प्रयास है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire