Create your Account
दगाबाज निकले दोस्त, बर्थडे पार्टी के मामूली विवाद में ले ली दोस्त की जान
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में दोस्तों द्वारा दगाबाजी करने का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जन्मदिन की पार्टी में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोस्तों ने मिलकर अपने ही जिगरी यार की हत्या कर दी। यह घटना शहर छोला इलाके में हुई। मृतक विनीत सेन और उसके दोस्त जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे, तभी उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद एक दोस्त ने अपने भाई और साथियों को बुला लिया और विनीत पर हमला कर दिया।
MP News : दरअसल, विनीत और उसके दोस्त एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर शहर के समीप पर्यटन स्थल पर पार्टी करने गए थे। तभी उनमें से दो के बीच किस बात को लेकर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने अपने साथियों को बुला लिया। उन लोगों ने आकर विनीत पर चाकुओं से हमला कर दिया। विनीत को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक विनीत सेन एक स्थानीय सैलून में काम करता था।
MP News : उसके दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। उन्होंने पहले कंकाली मंदिर में दर्शन किए और आधी रात के बाद घर लौट रहे थे। तभी किसी बात पर अजय खटीक से उसका विवाद हो गया बात इतनी बढ़ गई की अजय ने साथियो के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव का पीएम कर परिजनों को सौप दिया हैं। पुलिस मामले में सभी एंगल पर जांच कर रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठक, पायलट करेंगे विधायकों और डीडीसी अध्यक्षों से चर्चा
- 2. LPG Gas Scam : LPG गैस घोटाले का बड़ा खुलासा, 1.5 करोड़ की 90 टन गैस गायब, प्लांट मैनेजर गिरफ्तार
- 3. Trains Cancelled : बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें 19 दिन कैंसिल : 20 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के रूट बदले गए, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
- 4. Bihar News : मिड-डे मील बना जहर, दाल-चावल खाते ही 250 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

