Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

छात्रा को शराब पिलाकर दोस्त ने किया रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल...

आरोपी युवक के ऊपर बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गया है।

छात्रा को शराब पिलाकर दोस्त ने किया रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में क्लैट की तैयारी कर रही छात्रा को उसके ही दोस्त ने होटल में ले जाकर पहले तो जबर्दस्ती शराब पिलाई फिर उसके मदहोश होने पर दुष्कर्म कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये है। आरोपी युवक के ऊपर बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गया है।

MP News : थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया की वह मूल रुप से यूपी की रहने वाली है और भोपाल में रहकर क्लैट की तैयारी कर रही है। कोलार में रहने वाले कुलदीप नामक युवक से उसकी दोस्ती है। बीते दिन कुलदीप उससे मिलने के लिए आया बातचीत के बाद वह उसे घुमाने के बाद होटल में ले गया और वहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। इतना ही नहीं बाद में उसके नशे की हालत में होने पर कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

MP News : काफी देर बाद जब पीड़िता की हालत सामान्य हुई इसके बाद उसे दोस्त की करतूत का पता चला। वह थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई, युवती के बयानों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। अपनी शिकायत में पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया है कि नशे के हालात में आरोपी युवक कुलदीप ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए हैं। जिसके जरिए वह उसको ब्लैकमेल कर रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire