Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
दीपावली की खरीदारी पर जालसाजो की नज़र, बरतें सावधानी
भोपाल। दीपावली का त्यौहार आते ही सायबर जालसाज सक्रिय हो गए हैं। खरीदारी के इस त्यौहार पर एक बहुत बड़ा वर्ग ऑनलाइन सामान की खरीदारी करता है। जालसाज लोगों को ऑफर के माध्यम चपत लगाने की तैयारी में है। सायबर क्राइम पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए जालसाजों से सतर्क रहने की अपील की है। दीपावली का त्यौहार आते ही ग्राहकों को तरह- तरह के लुभावने ऑफर दिए जाने लगे हैं। इसी बीच सायबर जालसाज भी सक्रिय हो गए हैं।
जो लोगों को ऑफर के माध्यम से अपने जाल में फांसने की तैयारी में हैं। भोपाल सायबर क्राइम पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए बताया कि ग्राहकों को छोटी सी लापरवाही हजारों रुपए का नुकसान पहुंचा सकती है। एक बहुत बड़ा वर्ग ऑनलाइन खरीददारी करता है। खाने-पीने से लेकर हर सामान ऑनलाइन पेमेंट द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान जरा सी असावधानी लोगों को आर्थिक नुकसान भी पहुंचा रही है। लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। सायबर जालसाज पैटर्न बदल- बदलकर जालसाजी कर रहे हैं। त्यौहार के समय एक बार फिर से लोगों को सतर्क होने की आवश्यकता है।
मोबाइल एप्लीकेशन और साइट्स पर फर्जी विज्ञापन
सायबर क्राइम ब्रांच ने इस प्रकार के अपराध से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की बात कही है। वर्तमान में सायबर ठगों द्वारा ओएलएक्स और अन्य सामान खरीदने व बेचने वाली मोबाइल एप्लीकेशन और साइट्स पर फर्जी लुभावने विज्ञापन दिए जा रहे हैं, जिसके लालच में आकर ग्राहक उनसे संपर्क कर सायबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। इस प्रकार की ठगी से बचने के लिए हमेशा ऑफिशियल व रजिस्टर्ड ब्रांड स्टोर से ही खरीदारी करें। जिस सोशल पेज या वेबसाइट्स से आप खरीददारी कर रहे हैं, उसकी विश्वनीयता एवं सत्यता की जांच कर लेना चाहिए।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking : राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मौका
- 2. CG News : चलती ट्रेन में बिगड़ी यात्री की तबीयत, RPF की तत्परता से बची जान
- 3. UP News : मोहब्बत का दर्दनाक अंजाम, पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, जांच में जुटी पुलिस
- 4. Railway News : अप्रैल में 11 लोकल और 10 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, रायपुर-बिलासपुर रूट के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

