Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

उमराह यात्रा के नाम पर ठगी,मस्जिद के इमाम से 3 लाख रुपए लेकर एजेंट हुआ फरार...

पुलिस ने एजेंट रफीक के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उमराह यात्रा के नाम पर ठगी,मस्जिद के इमाम से 3 लाख रुपए लेकर एजेंट हुआ फरार...
X
MP News : भोपाल। जहांगीराबाद क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट द्वारा सऊदी अरब में उमराह यात्रा कराने के नाम पर मस्जिद के इमाम सदर-ए-आलम से 3 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। छह महीने पहले इमाम और उनके पांच दोस्तों ने एजेंट रफीक उर्फ रकीब को उमराह के लिए भुगतान किया था। एजेंट ने वीजा जारी न होने का बहाना बनाते हुए तीन महीने तक उन्हें टालता रहा और फिर अपना फोन बंद कर फरार हो गया।


MP News :
जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार, सदर-ए-आलम 45 वर्ष जहांगीराबाद क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में इमाम हैं। करीब एक साल पहले उनकी मुलाकात रफीक उर्फ रकीब नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसका करोंद इलाके में ट्रैवल का ऑफिस है। इमाम और उनके साथियों ने उमराह यात्रा के लिए रफीक को तीन लाख रुपए दिए थे, लेकिन रफीक वीजा न मिलने का बहाना बनाकर उन्हें टालता रहा।


MP News : कई महीनों तक वीजा का इंतजार करने के बाद, जब इमाम और उनके साथी रफीक को खोजने गए, तो उसका ट्रैवल ऑफिस बंद मिला। इसके बाद वे रफीक के घर भी पहुंचे, लेकिन वहां भी वह गायब मिला। इमाम सदर-ए-आलम ने निराश होकर जहांगीराबाद पुलिस थाने में आरोपी रफीक उर्फ रकीब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


MP News : पुलिस ने एजेंट रफीक के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire