Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
धोखाधड़ी का मामला: ठगी करने वाली महिलाएं हुई गिरफ्तार, पुलिस को अब इनकी है तलाश
पुलिस अब ठगी करने वाली महिलाओं की तलाश में जुटी हुई है।

बालोद। बालोद ज़िले के अलग-अलग गांवों में धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आई हैं, जहां अज्ञात महिलाएं लोगों से पूजा-पाठ, सुख-संपत्ति, और संतान प्राप्ति के नाम पर ज़ेवरात और पैसे वसूल रही हैं। इस मामले के बाद कोतवाली थाने और अर्जुंदा थाने में चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मोहंदीपाट गाँव में पुलिस ने ठगी करने वाली महिलाओं को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मनौद और अर्जुंदा थाना क्षेत्र के मोहंदीपाट गाँव में दो अज्ञात महिलाएं अंधविश्वास के नाम पर लूट की वारदात को अंजाम दे चुकी हैं। इसके अलावा, मटिया और मालीघोरी जैसे अन्य गांवों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की घटनाएं हुई हैं।
पुलिस अब ठगी करने वाली महिलाओं की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ ही, पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी के साथ भी इस प्रकार की घटना हुई है, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें और एफआईआर दर्ज कराएं। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


