Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Indian Stock Market: फरवरी के पहले सप्ताह में FPI ने भारतीय शेयर बाजार से निकाले 7,342 करोड़ रुपए

Indian Stock Market: एफपीआई का भारतीय शेयर बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। अमेरिका द्वारा कनाडा, मेक्सिको और चीन जैसे देशों पर शुल्क लगाने की वजह से वैश्विक व्यापार को लेकर जो तनाव बना है उसके चलते विदेशी निवेशकों ने चालू महीने

Indian Stock Market: फरवरी के पहले सप्ताह में FPI ने भारतीय शेयर बाजार से निकाले 7,342 करोड़ रुपए
X

नई दिल्ली। Indian Stock Market: एफपीआई का भारतीय शेयर बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। अमेरिका द्वारा कनाडा, मेक्सिको और चीन जैसे देशों पर शुल्क लगाने की वजह से वैश्विक व्यापार को लेकर जो तनाव बना है उसके चलते विदेशी निवेशकों ने चालू महीने के पहले सप्ताह में स्थानीय शेयर बाजारों से 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है।

Indian Stock Market: डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2024 में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 15,446 करोड़ रुपए का निवेश किया था। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि आगे चलकर बाजार की धारणा वैश्विक वृहद आर्थिक घटनाक्रमों, घरेलू नीतिगत उपायों और मुद्रा के उतार-चढ़ाव से तय होगी। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने (सात फरवरी तक) अबतक भारतीय शेयरों से 7,342 करोड़ रुपए निकाले हैं।

Indian Stock Market: बता दें कि एफपीआई ने 2024 में भारतीय शेयरों में सिर्फ 427 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया था। इससे पहले 2023 में उन्होंने भारतीय बाजार में 1.71 लाख करोड़ रुपए के शुद्ध निवेश किया था। इसकी तुलना में, 2022 में वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा दरों में आक्रामक वृद्धि के बीच एफपीआई ने 1.21 लाख करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire