Create your Account
सड़क हादसे में चार कांवड़ियों की मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
- Rohit banchhor
- 23 Jul, 2025
यह हादसा ग्वालियर-शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता तिराहे के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कांवड़ यात्रियों पर चढ़ गई।
MP Accident : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार कांवड़ियों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह हादसा ग्वालियर-शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता तिराहे के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कांवड़ यात्रियों पर चढ़ गई।
सीएम ने जताई संवेदना, बाबा महाकाल से की प्रार्थना-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए लिखा, ग्वालियर में सड़क हादसे में पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान चार कांवड़ियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिवारजनों को राज्य शासन द्वारा 4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ग्वालियर में सड़क हादसे में पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान चार कांवड़ियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें।
प्रत्येक मृतक के निकटतम…
कांवड़ यात्रियों पर कार ने मचाई तबाही-
हादसा ग्वालियर जिले के सिड़ाना गांव के रहने वाले 13 कांवड़ यात्रियों के साथ हुआ, जो भदावना से जलाभिषेक के लिए पवित्र जल लेकर अपने गांव लौट रहे थे। मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे, ग्वालियर-शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गई। कार ने कांवड़ियों को रौंद दिया और सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। इस हादसे में छह कांवड़ यात्री कार की चपेट में आए, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो अन्य घायल यात्रियों, प्रहलाद बंजारा और बाबा बंजारा, की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र बंजारा, रमेश बंजारा, दिनेश बंजारा और पूरण बंजारा के रूप में हुई है।
पुलिस ने कार जब्त की, मालिक की तलाश जारी-
हादसे की सूचना मिलते ही ग्वालियर पुलिस तुरंत हरकत में आई। तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को झाड़ियों से निकाला और कार को जब्त कर लिया। सिटी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस हिना खान ने बताया कि कार का टायर फटने के कारण यह अनियंत्रित हुई और कांवड़ियों पर चढ़ गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. ICAI ने जारी किया CA फाउंडेशन मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे देखें अपना परिणाम
- 2. Chandigarh Building Collapse : चंडीगढ़ में बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी
- 3. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 4. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

