Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

नदी में डूबे चार बच्चे, दो को महिलाओं ने बचाया, दो लापता

इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

नदी में डूबे चार बच्चे, दो को महिलाओं ने बचाया, दो लापता
X

UP News : आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर यमुना नदी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। नदी में नहाने गए चार मासूम बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। स्थानीय महिलाओं की सतर्कता से दो बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन दो अन्य बच्चे लापता हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

बता दें कि सिकंदरा क्षेत्र के मांगरोल गांव के मजरा नगला सपेरा के चार बच्चे सुजीत 11 वर्ष, वर्षा 12 वर्ष, अनु 12 वर्ष और सोनू 12 वर्ष रविवार दोपहर बकरियां चराने के बाद यमुना नदी की ओर गए थे। नहाने के दौरान सभी बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी में पहले से मौजूद कुछ महिलाओं ने तुरंत साहस दिखाते हुए वर्षा और सोनू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, सुजीत और अनु गहरे पानी में लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन नदी किनारे पहुंचे। सिकंदरा थाना पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और गोताखोरों की टीम को बुलाया। कई घंटों की तलाश के बावजूद लापता बच्चों सुजीत और अनु का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire