Top
Begin typing your search above and press enter to search.

चार एजेंसियां देखेंगी कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं की जिम्मेदारी

चार एजेंसियां देखेंगी कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं की जिम्मेदारी
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में भर्ती परीक्षा लेने वाले कर्मचारी चयन मंडल ईएसबी ने चार नई एजेंसियो को नियुक्त किया है। चारो एजेंसियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। दरअसल ईएसबी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर आरोप- प्रत्यारोप लगते रहे हैं। इस देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। अभी तक भर्ती परीक्षाओं की जिम्मेदारी दो एजेंसियों पर थी। इन दोनों को हटा दिया गया है। 15 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी चार नई एजेंसियों को दी है।

कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षाओं की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक एजेंसी को प्रश्न बैंक बनाने का जिम्मा सौंपा है, जबकि दूसरी एग्जाम के दौरान सिंग्नल जाम करेगी, तीसरी पर सिक्योरिटी की जिम्मेदारी होगी और चौथी एग्जाम कंडक्ट कराएगी। जानकारी हो कि ईएसबी एक साल में औसतन डेढ़ दर्जन परीक्षाएं कराती है। इन परीक्षाओं में लाखो अभ्यर्थी भाग लेते हैं। बता दें कि ईएसबी की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाती है।

इससे केंद्रों पर कंप्यूटर में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। इस बार एजेंसी को परीक्षा केंद्र के कंप्यूटरों के ऑडिट का जिम्मा सौंपा गया है। इससे कंप्यूटर में अगर कोई गड़बड़ी होगी, तो उसका पता चल सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस बार एग्जाम कंडक्ट कराने वाली एजेंसी हर अभ्यर्थी का रिकॉर्ड भी रखेगी। यह एजेंसी यह बता सकेगी कि किन-किन अभ्यर्थियों ने कितनी देर में कितने प्रश्न हल किए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire