Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पत्रकारों का गुस्सा फूटा

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पत्रकारों का गुस्सा फूटा
X

बीजापुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। इस जघन्य अपराध में पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है, और स्थानीय पत्रकार समुदाय और निवासियों ने न्याय की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मुकेश चंद्राकर तीन दिनों से लापता थे, जिनका शव एक सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। जांच में यह खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर और एक साथी ने लोहे की रॉड से मुकेश के सिर पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सेप्टिक टैंक में डालकर अपराध को छिपाने की कोशिश की गई। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उनके छोटे भाई ने अपराध के सबूत को छिपाने में मदद की, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्रवाई-

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें रितेश चंद्राकर, उनका साथी, ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उनका भाई शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है। इस मामले में एक प्रेस ब्रीफिंग भी दोपहर को आयोजित की जाएगी। पत्रकार समुदाय और स्थानीय निवासियों ने इस हत्या को लेकर गहरी नाराजगी जताई है और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिए गए है। बीजापुर में बाजार बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और त्वरित न्याय और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। मुकेश चंद्राकर के लिए न्याय की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

वन मंत्री केदार कश्यप बीजापुर पहुंचेराज्य के वन मंत्री केदार कश्यप बीजापुर पहुंचे और मृतक पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और कहा, "पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या बेहद दुखद है। बीजेपी परिवार इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ खड़ा है। अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।"



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire