Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Shriprakash Jaiswal passes away: कानपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
Shriprakash Jaiswal passes away: कानपुर: कानपुर में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें किदवई नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद समाचार की पुष्टि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने की।
Shriprakash Jaiswal passes away: श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन से कांग्रेस परिवार और कानपुर की राजनीति को गहरा धक्का लगा है। वे तीन बार कानपुर के सांसद रहे और 1999, 2004 व 2009 में लगातार जीत हासिल कर कांग्रेस का परचम लहराया। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भी निभाईं, जिनमें 2011 से 2014 तक केंद्रीय कोयला मंत्री का पद प्रमुख रहा।
Shriprakash Jaiswal passes away: सादगीपूर्ण छवि और जनसेवा के लिए समर्पित श्रीप्रकाश जायसवाल को कानपुर ही नहीं, पूरे प्रदेश की राजनीति में विशेष स्थान प्राप्त था। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दर्जन भर से ज्यादा मामला है दर्ज
- 2. CG Weather News : मौसम में अचानक बदलाव, छत्तीसगढ़ में के कई इलाकों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना
- 3. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
- 4. IPL 2026 : RCB ने CSK को 43 रनों से हराकर टॉप पर पहुंची, देखें प्वाइंट्स टेबल का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

