Create your Account
त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने दूसरी बार की शादी, कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव संग लिए फेरे
Biplab Deb and Triveni Rao's marriage: नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री त्रिवेणी राव इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 19 जून को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब से शादी कर ली है। 54 वर्षीय बिप्लब देब की यह दूसरी शादी है। हालांकि शादी कहां हुई और दोनों की मुलाकात कैसे हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि अगरतला के एक फाइव-स्टार होटल में शादी का रिसेप्शन रखा गया था।

पहली शादी 2025 में खत्म हुई
बिप्लब कुमार देब की पहली शादी वर्ष 2001 में नीति देब से हुई थी। करीब 25 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2025 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, तलाक के बाद बिप्लब देब ने राजनीति पर ध्यान दिया, जबकि परिवार ने उन्हें दोबारा शादी करने के लिए प्रेरित किया।
कौन हैं त्रिवेणी राव?
त्रिवेणी राव कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्हें साल 2018 में आई फिल्म 'तगारू' में कॉन्स्टेबल सरोजा के किरदार से खास पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'युवरत्ना', 'बाबू मार्ले' और 'राजा मार्तंडा' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।

बिप्लब देब का राजनीतिक सफर
बिप्लब कुमार देब ने राजनीति में आने से पहले दिल्ली में जिम ट्रेनर के रूप में काम किया। वर्ष 2016 में वे त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष बने। 2018 में मुख्यमंत्री बने और 2022 तक इस पद पर रहे। बाद में राज्यसभा पहुंचे और 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने।
Related Posts
More News:
- 1. Head Constable Suspended : रिश्वतखोरी के आरोप में प्रधान आरक्षक सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई
- 2. CG Crime : दिव्यांग बेटा ने मां की हत्या कर पिता को किया अधमरा, आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ में 29 जून से 6 जुलाई तक मनेगा सहकारिता-सप्ताह, रायपुर में राज्य स्तरीय सहकार मेला-चिंतन शिविर का आयोजन
- 4. Mahakaal Darshan: अवंतिकानाथ राजाधिराज श्री महाकालेश्वर के करें दिव्य दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

