Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CGPSC भर्ती घोटाला मामले में पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, सीबीआई ने लिया हिरासत में
CGPSC छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में आरोपी बनाए गए सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर। CGPSC छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में आरोपी बनाए गए सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है।
CGPSC बता दें कि CBI ने कुछ महीने पहले ही तामन सिंह सोनवानी के घर पर छापा मारा था, जिसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी की गई है। सोनवानी पर चयन के एवज में अभ्यर्थियों से 45 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है।
CBI ने सीजीपीएससी में गड़बड़ी मामले में जिन पर एफआईआर दर्ज किया है, उसमें तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जेके ध्रुव और अन्य के खिलाफ कथित भाई-भतीजावाद और अपने अयोग्य बेटों, बेटी, रिश्तेदारों और परिचितों को जिला कलेक्टर, डिप्टी एसपी के बड़े पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए मेरिट सूची में डालने का आरोप है।
CBI ARRESTS THE THEN CHAIRMAN OF CGPSC CHHATTISGARH & DIRECTOR OF SHRI BAJARANG POWER AND ISPAT LTD, RAIPUR IN CASE RELATED TO CGPSC RECRUITMENT SCAM pic.twitter.com/9P3CY3cvcv
— Central Bureau of Investigation (India) (@CBIHeadquarters) November 18, 2024
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


