Create your Account
Atlas Cycles Salil Kapoor Suicide: एटलस साइकिल्स के प्रेसिडेंट रहे सलिल कपूर ने किया सुसाइड, खुद को गोली मारी
- Pradeep Sharma
- 03 Sep, 2024
tlas Cycles Salil Kapoor Suicide: देश की मशहूर साइकिल कंपनी रही एटलस साइकिल्स के पूर्व प्रेसिडेंट सलिल कपूर ने
नई दिल्ली। Atlas Cycles Salil Kapoor Suicide: देश की मशहूर साइकिल कंपनी रही एटलस साइकिल्स के पूर्व प्रेसिडेंट सलिल कपूर ने मंगलवार दोपहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे 65 वर्ष के थे, इन दिनों दिल्ली के लुटियन एरिया स्थित अपने तीन मंजिला घर में रहते थे।
Atlas Cycles Salil Kapoor Suicide: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कपूर का शव उनके तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर खून में लथपथ मिला। परिवार के सदस्यों ने पूजा वाले कमरे के पास कपूर का शव देखा और तुरंत उन्हें AIIMS ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा- सुसाइड नोट में 5 लोगों पर आरोप लगाए
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान समेत अहम सबूत जुटाए हैं। सलिल कपूर के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कपूर ने चार से पांच लोगों के नाम लिखे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये लोग उन्हें "शारीरिक, मानसिक और टेलीफोनिक" रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस इस मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।
2015 में गिरफ्तार हुए थे सलिल, सास ने भी किया था सुसाइड
Atlas Cycles Salil Kapoor Suicide: सलील कपूर को 2015 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार किया था, जब वह 9 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के दो मामलों में वांछित थे। ये मामले डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए थे।
2020 में कपूर की सास नताशा कपूर ने भी आत्महत्या कर ली थी। नताशा कपूर ने कोलकाता से लौटने के बाद सुसाइड किया और एक नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह अब और जी नहीं सकतीं। उनके पति संजय कपूर एटलस साइकिल्स के ज्वाइंट प्रेसिडेंट थे।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने CSK को दिया 160 रनों का लक्ष्य,अंशुल ने झटके 3 विकेट
- 2. UP News : महिला ने खुद को किया आग के हवाले, धुएं में दम घुटने से 2 बेटियों की मौत, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम
- 3. PBKS vs MI IPL 2026: प्रभसिमरन की फिफ्टी से पंजाब ने मुंबई को दिया 201 रन का लक्ष्य, ठाकुर ने झटके चार विकेट, रोहित-रयान क्रीज पर
- 4. CG Crime : छत फांदकर करोड़ों की चोरी करने वाला गैंग बेनकाब, राजस्थान से दबोचा गया मास्टरमाइंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

