Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पूर्व सांसद का बयान समाज को बांटने की कोशिश, बीजेपी करें अपनी स्थिति स्पष्ट -अब्बास हफीज

जो बात रघुनंदन शर्मा कर रहे हैं, ऐसे ही बीजेपी लगातार समाज को हिंदू ,मुस्लिम, दलित, आदिवासी में बांटने की कोशिश करती है।

पूर्व सांसद का बयान समाज को बांटने की कोशिश, बीजेपी करें अपनी स्थिति स्पष्ट -अब्बास हफीज
X
भोपाल। अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने साफ तौर पर मुस्लिम वर्ग की महिलाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जिन महिलाओं का रक्षाबंधन से कोई लेना-देना नहीं है और जो इस त्यौहार को नहीं मानती हैं ,उन्हें ढाई सौ रुपए की राशि नहीं दी जानी चाहिए। दूसरी तरफ रघुनंदन शर्मा कि इस मांग पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हफीज ने रघुनंदन शर्मा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यही बीजेपी का चरित्र है।

जो बात रघुनंदन शर्मा कर रहे हैं, ऐसे ही बीजेपी लगातार समाज को हिंदू ,मुस्लिम, दलित, आदिवासी में बांटने की कोशिश करती है। अब्बास हफीज ने कहा की रघुनंदन शर्मा के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। अब्बास हफ़ीज़ ने आगे कहा की मध्य प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब में कई ऐसी मुस्लिम महिलाएं हैं जो अपने हिंदू भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाती है ,और कई हिंदू बहने भी अपने मुस्लिम भाइयों को रक्षाबंधन पर राखी बांधती है। ऐसे में रघुनंदन शर्मा का यह बयान समाज को बांटने की कोशिश नजर आ रहा है। कुल मिलाकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा के बयान से एक बार फिर बीजेपी मुश्किल में नजर आती दिखाई दे रही है, और कांग्रेस को बैठे-बैठे बीजेपी को घेरने का एक ओर मुद्दा हाथ लग गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire