Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पूर्व सांसद बोले-जो महिलाएं रक्षाबंधन नहीं मनाती उन्हें नहीं दिए जाएं 250 रुपए,शुरू हुई सियासत

पूर्व सांसद बोले-जो महिलाएं रक्षाबंधन नहीं मनाती उन्हें नहीं दिए जाएं 250 रुपए,शुरू हुई सियासत

पूर्व सांसद बोले-जो महिलाएं रक्षाबंधन नहीं मनाती उन्हें नहीं दिए जाएं 250 रुपए,शुरू हुई सियासत
X

भोपाल। रक्षाबंधन से पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने लाडली बहनों को शगुन के रूप में ढाई सौ रुपए देने का निर्णय लिया है। निर्णय के बाद से जहां विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है तो वहीं अब सरकार के ही जिम्मेदारों ने ढाई सौ रुपए दिए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। लाडली बहना योजना को लेकर गरमाई सियासत के बीच भाजपा के पूर्व सांसद व वर्तमान कार्याध्यक्ष रघुनंदन शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार जो ढाई सौ रुपए लाडली बहनों को दे रही है वह अच्छी पहल है।


लेकिन जो हिंदुत्व के त्योहार को मानते नही है उन्हे यह राशि नहीं देनी चाहिए। कथित तौर पर कहे तो मुस्लिम समुदाय की महिलाओं पर कटाक्ष करते हुए रघुनंदन शर्मा ने कहा कि लाडली बहना योजना की रक्षाबंधन के मौके में अतिरिक्त राशि दी जा रही है वह केवल उन महिलाओं को मिलनी चाहिए जो इस पर्व को मानते है... जो इस पर्व को मनाते ही नही है उनको देने का कोई ओचित्य नहीं हैं। अब रघुनंदन शर्मा के बयान से संग्राम छिड़ गया हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने पलटवार करते हुए उनके बयान पर हमला बोला हैं। कुणाल चौधरी ने कहा कि बीजेपी मुख्य मुद्दों को छोड़कर इस तरह के मुद्दों की राजनीति करती है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire