Begin typing your search above and press enter to search.
पूर्व सांसद गोपाल व्यास का निधन, एम्स रायपुर को किया देहदान

रायपुर: पूर्व राज्यसभा सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल व्यास का गुरुवार सुबह 6:48 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम विदाई के लिए पार्थिव शरीर को सुबह 10:45 बजे तक रायपुर स्थित उनके निवास 33, विधायक कॉलोनी में दर्शनार्थ रखा गया है। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर देहदान के लिए एम्स रायपुर के गेट नंबर 5 की ओर ले जाया जाएगा।
गोपाल व्यास संघ और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे। उन्होंने आरएसएस और भाजपा के लिए जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किए और आपातकाल के दौरान 1975 से 1977 तक रायपुर की जेल में कैद रहे। वे राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
उन्हें अपने समर्थकों के बीच "श्रीरू भैया" के नाम से भी जाना जाता था। वे बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) में इंजीनियर के रूप में भी कार्यरत रहे और हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रायपुर में उन्हें सम्मानपूर्वक पार्टी का सदस्य बनाया था। वृद्धावस्था के कारण वे कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे, लेकिन उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


