Breaking News
:

फायरिंग और मारपीट के मामले में पूर्व विधायक चैंपियन भेजे गए जेल, विधायक उमेश कुमार को मिली जमानत

उत्तराखंड: चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिली।

उत्तराखंड: खानपुर से विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। फायरिंग और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए चैंपियन को आज हरिद्वार के रोशनाबाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रभारी संयुक्त निरीक्षक अभियोजन हरिद्वार रिंकू वर्मा ने इसकी पुष्टि की।


कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, विधायक उमेश कुमार को भी कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने उन्हें 40-40 हजार के दो मुचलकों पर जमानत दे दी।


कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण माहौल

पेशी के दौरान चैंपियन और उमेश कुमार के सैकड़ों समर्थक कोर्ट परिसर में जुट गए, जिससे वहां तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालात को काबू में रखने के लिए एसपी देहात शेखर सियाल चंद्र समेत भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही।


हत्या के प्रयास का मुकदमा

रविवार को उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर हुई फायरिंग और मारपीट के बाद चैंपियन पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस दौरान उमेश कुमार हाथ में पिस्टल लेकर चैंपियन के कार्यालय जाते हुए दिखे। पुलिस ने दोनों के समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति को संभालने के लिए तत्काल कार्रवाई की।


पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने चैंपियन को गिरफ्तार कर देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने ले जाया। देर रात, पुलिस ने चैंपियन और उनके समर्थकों को रुड़की ले जाकर कार्रवाई पूरी की। दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us