Begin typing your search above and press enter to search.
पूर्व मंत्री के बेटे ने कार को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी घायल, आरोपी मौके से फरार

कोण्डागांव: सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत एनएच 30 पर नारायणपुर तिराहा के पास बुधवार रात दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। रायपुर से आ रही कार (सीजी 04 जेडजी 5555) ने बीजापुर से रायपुर जा रही कार (सीजी 11 बीजी 0868) को टक्कर मारी।
जानकारी के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के बेटे अरमान मरकाम के नाम पर पंजीकृत है, जिसे वह स्वयं चला रहा था। हादसे के बाद अरमान मरकाम 500 मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया लेकिन कार बंद हो जाने पर मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।

बीजापुर से आ रही कार में पुलिस आरक्षक जितेंद्र कंवर अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। परिवार में उनके पिता रेशम लाल कंवर, भाई विजय सिंह कंवर, पत्नी पूर्णिमा कंवर, पुत्र ज्ञानदीप कंवर और चालक जय प्रकाश पैकरा शामिल थे, जो शक्ति जिला के सुंदरैली जा रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र कंवर की कार का पिछला पहिया टूटकर अलग हो गया। दुर्घटना में आरक्षक जितेंद्र कंवर घायल हो गए, जिन्हें कोतवाली पुलिस की सहायता से जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019