Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Former Governor Shekhar Dutt is no more: छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, राष्ट्रसेवा में रहा प्रभावशाली योगदान

Former Governor Shekhar Dutt is no more: छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, राष्ट्रसेवा में रहा प्रभावशाली योगदान

Former Governor Shekhar Dutt is no more: छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, राष्ट्रसेवा में रहा प्रभावशाली योगदान
X

Former Governor Shekhar Dutt is no more: रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन हो गया। राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे 23 जनवरी 2010 से 1 जुलाई 2014 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद पर आसीन रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, पशु संवर्धन, समाज कल्याण, आयुर्वेद, स्वास्थ्य, पर्यावरण, बच्चों और युवाओं के हित, अनुसूचित जाति-जनजातियों के कल्याण,उद्योग तथा कला, संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई।

छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा: डेका

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि शेखर दत्त एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि एक सच्चे सैनिक और राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने सेना से लेकर प्रशासन तक की अपनी प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और देशप्रेम के साथ निभाया। छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

भारतीय सेना से की थी करियर की शुरुआत

शेखर दत्त ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय सेना से की थी। वे 1966 में सेना में शामिल हुए और 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने साहसपूर्वक हिस्सा लिया। इस युद्ध में बहादुरी और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए उन्हें वीरता के लिए दिया जाने वाला विशिष्ट सेवा पदक सेना मेडल प्रदान किया गया। सेना से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेने के बाद वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर तत्कालीन मध्य प्रदेश राज्य तथा केंद्र सरकार में कई उच्च पदों पर कार्य किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire