Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पूर्व सीएम उमा भारती ने सौरभ शर्मा को बताया भ्रष्टाचार का केंचुआ, बोली अभी भ्रष्टाचारी अजगर सामने आना बाकी

उमा भारती ने कहा कि मोहन यादव अपने आप को साबित करेंगे की दिल्ली का फैसला सही था।

पूर्व सीएम उमा भारती ने सौरभ शर्मा को बताया भ्रष्टाचार का केंचुआ, बोली अभी भ्रष्टाचारी अजगर सामने आना बाकी
X

MP News : भोपाल। पूर्व सीएम उमा भारती ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस कर सौरभ शर्मा कांड पर अपनी चुप्पी तोडी है। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा सिर्फ केचुआ है,इस मामले में मगरमच्छ सामने आना अभी बाकी है। उमा भारती ने कहा कि आरटीओ विभाग का यह कांड व्यापम कांड से बड़ा हैं। उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव को लेकर कहां की मोहन यादव को मैं गुरु तुल्य मानती हूं। उमा भारती ने कहा कि मोहन यादव अपने आप को साबित करेंगे की दिल्ली का फैसला सही था।

MP News : उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट के रेवेन्यू से पूर्ण शराब बंदी हो सकती है। वही केन बेतवा परियोजना को लेकर उमा भारती ने कहा कि डॉ सीएम मोहन यादव का आभार करती हूं,सपने को हकीकत में बदल दिया है। ये एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसका सपना अटल जी ने देखा था,भारत में दो समस्या थी बाढ़ और सूखे की। सुरेश प्रभु को सबसे पहले एमपी में बुलाया था। उसके बाद 2004 में हमारी सरकार चली गई थी उसके बाद उसकी फाइल धूल खा रही थी। 2017 में ही केन बेतवा परियोजना शुरू होने वाली थी…मैं मोहन यादव का अभिनंदन करना चाहती हूं…मोहन यादव के प्रयास से अभिभूत हो गई हूं। केन बेतवा आ सकी ये मेरे लिए ख़ुशी की बात है।

MP News : चैक पोस्ट को गुजरात मॉडल पर लाने की बात पहले कह चुकी हूं-
सौरभ शर्मा मामले पर उमा भारती ने कहा- मैंने 2004 में बोला था चेक पोस्ट को गुजरात पैटर्न पर लाया जाएं,आबकारी नीति में भी परिवर्तन जरुरी हैं। अकेले सिपाही के पास से करोड़ो रूपये सामने आ रहे हैं..उमा भारती ने सौरभ शर्मा को इस दौरान भ्रष्टाचार का केंचुआ बताया, और कहा कि, अभी तो भ्रष्टाचार के अजगर और मगर निकले ही नही हैं।

MP News : मेरा सपना है प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी होना चाहिए- उमा भारती
मोहन यादव की सरकार ने 17 शहरों में शराब पाबंदी की तैयारी कर इसकी शुरुआत हो चुकी है। शराब बंदी में एमपी मॉडल राज्य बने…हम गुजरात की तर्ज पर शराब बंदी कर सकते हैं..सीएम मोहन यादव को शराब से उतनी नफरत है जितनी मुझे है।
मेरा सपना है प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी होना चाहिए। वही महू में 27 जनवरी को कांग्रेस की संविधान यात्रा पर कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धान्त पर कांग्रेस चलती तो BSP का उदय नहीं होता..देश 84 के दंगे कांग्रेस की सामंती सोच नहीं भुल सकते दलित का शोषण नहीं होता तो BSP का उदय नहीं होता।


MP News : UCC पर उमा भारती ने कहा कि देश में हिन्दू मुस्लिम को समानांतर चलना है तो यूनिफार्म सिविल कोर्ट जरूरी है। वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर कहा कि वीर सावरकर खुद भारत रत्न हैं...भारत रत्न का फैसला समिति करती है और वही करेगी।सैफ अली खान के ऊपर हुए हमले को एक्टिंग बताने पर उमा भारती ने कहा कि सैफ अली खान एक्टिंग कर सकते हैं लेकिन डॉक्टर एक्टिंग नहीं कर सकते हैं। हमला हुआ है पूरे मामले की जांच भी हो रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire