Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
पूर्व सीएम कमलनाथ ने छोड़ा मुकेश जाट का 20 साल पुराना साथ
- VP B
- 28 Aug, 2024
जानकारी अनुसार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से मिली ऐतिहासिक पराजय के बाद कमलनाथ ने हर बिंदुओं पर गहन समीक्षा शुरू कर दी
भोपाल। मध्य प्रदेश में पहले विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेताओं ने अपने कार्यालय के स्टाफ में काट छांट शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसकी शुरूआत सुरक्षाकर्मी के रूप में पिछले बीस साल से उनके साथ साय के तरह रहने वाले मुकेश जाट को हटा दिया है। मुकेश जाट के खिलाफ कमलनाथ को लगातार इस बात की शिकायतें मिल रहीं थी कि उनसे मिलने आने वाले लोगों के साथ धक्का मुक्की और दुर्व्यवहार करते हैं। मुख्यमंत्री कार्यकाल में एसीएस रैंक के एक अधिकारी ने भी कमलनाथ से इस बात की शिकायत की थी कि मुकेश जाट का बातचीत का लहजा बहुत खराब है, वरिष्ठ अधिकारियों को भी नाम से बुलाते हैं।
जानकारी अनुसार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से मिली ऐतिहासिक पराजय के बाद कमलनाथ ने हर बिंदुओं पर गहन समीक्षा शुरू कर दी है। इसमें यह बात सामने आई कि मुकेश जाट के कारण उनसे कई लोग चाहकर भी नहीं मिल पाते थे। यही नहीं उन्हें दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ता था। पहले तो कई लोग डर की वजह से कुछ नहीं बोल पाते थे, लेकिन अब लोग खुलकर बोलने लगे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी मुकेश जाट के खिलाफ शिकायतें कमलनाथ को मिली थीं। लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया। एक दो बार मुकेश जाट को समझाइश जरूर दी थी। शिकायत करने वालों में कुछ विधायक व टिकट के दावेदार भी शामिल थे।
अतिविश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कमलनाथ ने अपने भोपाल स्थित निवास को मुकेश जाट के बारे में बता दिया है। अब मुकेश जाट इस बात के लिए प्रयासरत हैं कि उनकी गलतियों को माफ कर उन्हें नया दायित्व दिया जाए। बताया जाता है कि अब कमलनाथ नए राजनैतिक माहौल में अपने आप को जनता के बीच अधिक से अधिक रहने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में चर्चा है कि मिलने के लिए आने वाले लोगों के लिए कमलनाथ के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। जिससे देश प्रदेश से आने वाले कार्यकर्ता बेरोक-टोक बिना समय लिए भी उनसे मिल सकें।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
- 2. CG Crime : वृद्धा की हत्या करने वाले आधा दर्जन रिश्तेदार गिरफ्तार, इस वजह से दिए थे वारदात को अंजाम
- 3. CG Accident : वाहन चलाते हुए चालक को आया झपकी, पेड़ से टकराते ही बोलेरो में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार
- 4. Matchbox Warehouse Fire : माचिस गोदाम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान, टला बड़ा हादसा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

