Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पूर्व सीएम दिग्विजय के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह ने पार्टी छोड़ने की अफवाहों का किया खंडन, बोले-में धोखेबाज नही हूं

विधायक जयवर्धन सिंह

पूर्व सीएम दिग्विजय के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह ने पार्टी छोड़ने की अफवाहों का किया खंडन, बोले-में धोखेबाज नही हूं
X

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह ने उनको लेकर सोशल मीडिया में फैल रही पार्टी छोड़ने की अफवाहों का खंडन कर दिया है। महू में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद करने शिवपुरी पहुंचे जयवर्धन सिंह से पूछा गया कि क्या आप भी केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह पार्टी छोड़ रहे है।

तब जेवीने पत्रकारों से कहा कि मैं धोखेबाज नहीं हूं। जहां भी हूं खुश हूं। हम अपनी विचारधारा पर अडिग हैं। हम जिन नेताओं के नेतृत्व में काम कर रहे हैं, उनसे खुश हैं। उन्हें अपना नेता स्वीकार करते हैं। जयवर्धन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गुटबाजी वाले बयान पर भी उनका बचाव किया है। पटवारी के गुटबाजी वाले बयान पर जयबर्धन ने कहा कि गुटबाजी हर पार्टी में है। भाजपा में तो हालत यह है कि 4 साल पहले किसी के साथ पैकेज में गए पूर्व कांग्रेस नेता को जिला अध्यक्ष बना दिया गया है।

इसके अलावा भाजपा और आरएसएस के लिए 30 साल से काम करने वाले लोग जो जिला अध्यक्ष की लाईन में थे। उन पर पैकेज से आए लोग भारी पड़ गए। जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुटबाजी से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम विपक्ष में गुटबाजी छोड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire