Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

भारतीय Stock Market में विदेशी निवेशकों की वापसी, इन सेक्टर में कर रहे हैं खरीदारी, जानें कैसा रहेगा हाल

Stock Market: पिछले कुछ महीनों में भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सितंबर 2024 में निफ्टी ने 26,277 का

भारतीय Stock Market में विदेशी निवेशकों की वापसी, इन सेक्टर में कर रहे हैं खरीदारी, जानें कैसा रहेगा हाल
X

नई दिल्ली। Stock Market: पिछले कुछ महीनों में भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सितंबर 2024 में निफ्टी ने 26,277 का ऑल-टाइम हाई छुआ लेकिन इसके बाद 21 नवंबर को यह 23,263 के हालिया निचले स्तर तक गिर गया। दो महीनों में निफ्टी में 3,000 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने उच्चतम स्तर से 10% से अधिक गिरावट में चले गए थे।

FII की भारतीय बाजार में वापसी

Stock Market: इस गिरावट की बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली रही लेकिन अब बाजार में बदलाव देखने को मिल रहा है। एफआईआई फिर से भारतीय शेयर बाजारों में खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। नवंबर 2024 के पहले पखवाड़े में उन्होंने 22,420 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की, जिससे बाजार पर दबाव बना लेकिन दूसरे पखवाड़े में उन्होंने 809 करोड़ रुपए के शुद्ध खरीदार के रूप में वापसी की। वहीं दिसंबर 2024 में अब तक एफआईआई ने लगभग 23,500 करोड़ रुपए का निवेश किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire