Create your Account
Force 3 : 2027 में आएगी जॉन अब्राहम की ‘फोर्स 3’, ACP यशवर्धन बनकर मचाएंगे धमाल; हर्षवर्धन राणे भी होंगे साथ
Force 3 : मुंबई: जॉन अब्राहम की लोकप्रिय फ्रैंचाइजी ‘फोर्स’ का तीसरा भाग अब आधिकारिक रूप से अनाउंस कर दिया गया है। फिल्म ‘फोर्स 3’ साल 2027 में रिलीज होगी और इसमें जॉन अब्राहम एक बार फिर ACP यशवर्धन बनकर दर्शकों को एक्शन का भरपूर मज़ा देंगे।
Force 3 : हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला भी शामिल
फिल्म में जॉन अब्राहम को इस बार हर्षवर्धन राणे का साथ मिला है। तान्या मानिकतला भी फिल्म का हिस्सा हैं। मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट एक ग्राफिकल वीडियो के जरिए किया, जिसमें जॉन अब्राहम पुलिस वर्दी में बंदूक लिए खड़े नजर आए, जबकि हर्षवर्धन राणे दोनों हाथों में बंदूकें थामे दिखे।
Force 3 : 19 मार्च 2027 को रिलीज
फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। ‘फोर्स 3’ को शील कुमार, शाहबाज आलम, जॉन अब्राहम, संदीप लेजेल और मिनाक्षी दास प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सीमाब हाशमी ने लिखी है और रवि बसरूर संगीत दे रहे हैं। फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Force 3 : जॉन अब्राहम का बयान
फिल्म को लेकर जॉन अब्राहम ने कहा, “फोर्स हमेशा से एक ऐसी फ्रैंचाइजी रही है, जिस पर मुझे गहरा भरोसा रहा है। मेरे लिए यह इसलिए खास है क्योंकि इसमें एक खास तरह का दम और मजबूत पहचान है, जिससे दर्शक खुद को जोड़ पाए हैं। ‘फोर्स 3’ के साथ हम उस विरासत को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ा रहे हैं। मैं हर्ष को एक एक्शन हीरो के तौर पर पेश करने के लिए भी बहुत एक्साइटेड हूं। उनमें वो एनर्जी और भूख है और मुझे लगता है कि दर्शकों को उन्हें इस अवतार में देखना जरूर पसंद आएगा।”
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : पहली ही बारिश में डूबा रायपुर, सड़क से स्टेशन तक पानी-पानी, नगर निगम और विकास कार्यों की खुली पोल
- 2. India-Indonesia BrahMos Deal: ब्रह्मोस पर भारत-इंडोनेशिया में हो गई डील, मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, खुलेंगे IIT और IIM के कैंपस
- 3. मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद
- 4. CG Crime : पीजी में दिनदहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या, कैफे में करती थी काम, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

