Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Food Poisoning : कोरबा में शादी में सेव-बूंदी खाने के बाद बिगड़ी 51 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

खबर मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत इलाज शुरू किया।

Food Poisoning : कोरबा में शादी में सेव-बूंदी खाने के बाद बिगड़ी 51 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
X

Food Poisoning : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा गांव के पहरी पारा में एक शादी समारोह में पॉलिथीन में पैक सेव-बूंदी खाने के बाद 51 लोगों की तबीयत खराब हो गई। इनमें 43 बच्चे भी शामिल हैं। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया। खबर मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत इलाज शुरू किया।

Food Poisoning : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। डीन डॉ. केके सहारे ने बताया कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और 24 घंटे निगरानी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। घटना की सूचना पर कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Food Poisoning : गांववालों ने बताया कि शादी में बांटी गई सेव-बूंदी का स्वाद कुछ अजीब था, और उसे खाने के थोड़ी देर बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire