Top
Begin typing your search above and press enter to search.

200 सीसीटीवी और महंगे ट्रेक सूट को फॉलो कर पुलिस ने चलती ट्रेन में चोरी करने वाला चोर पकड़ा

200 सीसीटीवी और महंगे ट्रेक सूट को फॉलो कर पुलिस ने चलती ट्रेन में चोरी करने वाला चोर पकड़ा
X
भोपाल। राजधानी भोपाल से होकर गुजरने वाली चलती ट्रेनों में सोते यात्रियों के बेग पार करने वाले शातिर आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का करीब 4. लाख रुपये का का माल बरामद किया है। शातिर चोर ने बीते 7 नवंबर को श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे दंपति का सोने चांदी के आभूषणों से भरा ट्रॉली बैग चोरी कर लिया था।जिसकी रिपोर्ट उन्होंने जीआरपी मे की थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी पुलिस 200 सीसीटीवी केमरो को खंगालते हुए ऐशबाग की गलियो तक पहुंची और महंगे ट्रेक सूट पहनने वाले एक संदेही रानु उर्फ मसरुर को हिरासत लिया आरोपी टीलाजमालपुरा का आदतन अपराधी होने के साथ जिलाबदर बदमाश निकला। पूछताछ की तो उसने चोरी करना कुबूल कर लिया।

उसके पास से चोरी का बैग के साथ आठ महंगे मोबाईल भी मिले हैं। आरोपी चलती ट्रेनों मे चोरी की वारदाते करता था। टीलाजमालपुर थाने मे भी उसके ऊपर मारपीट चोरी जैसे एक दर्जन मामले दर्ज है। पिछले दिनों उसे छः महीने के लिए जिलाबादर किया गया था,टीला पुलिस ने भी जिलाबादर उलंघन का मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire