Begin typing your search above and press enter to search.
बीजेपी का कुनबा बढ़ाने पर फोकस, कार्यशाला में कार्यकर्ता को बताएं सदस्य बनाने के तरीके
भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के एक सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला आयोजित की गई।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का एक सितंबर से देशभर के साथ प्रदेश में चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप सभी पार्टी के अभिन्न अंग हैं, सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सदस्यता अभियान में प्रदेश को मिले लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए जुट जाएं।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिस तरह से पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव और कुछ माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाकर कार्यकर्ताओं ने कीर्तिमान रचा है, उसी तरह का कीर्तिमान सदस्यता अभियान में भी रचना है। मध्यप्रदेश संगठन शिल्पी श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की कर्मभूमि है।
इस प्रदेश को कार्यकर्ता गढ़ने वाले प्रदेश के रूप में भी जाना जाता है।मोर्चा और प्रकोष्ठों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी अपने-अपने जिले के सदस्यता का दिया गया लक्ष्य पूरा करने के लिए प्राणपण से जुट जाए। एक सितंबर से अगले 45 दिन तक पार्टी का सिर्फ एक ही कार्य चलेगा सदस्यता अभियान, इसलिए सभी लोक पार्टी के कार्यों को प्राथमिकता दें और मध्यप्रदेश को सदस्यता अभियान में शीर्ष पर लाने के लिए कार्य करें।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


