Breaking News
:

Floods wash 3,000 LPG Cylinders: भारी बारिश और पातालगंगा में बह गए 3,000 LPG सिलेंडर, देखें वीडियो

Floods wash 3,000 LPG Cylinders, Maharashtra heavy rain, hpcl patalganga lpg bottling plant

Floods wash 3,000 LPG Cylinders: रायगढ़ (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में भारी बारिश के कारण HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी भर गया, जिससे भरे और खाली मिलाकर लगभग 3,000 LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए।

Floods wash 3,000 LPG Cylinders: रायगढ़ (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में भारी बारिश के कारण HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी भर गया, जिससे भरे और खाली मिलाकर लगभग 3,000 LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। इसका वीडियो @ सचिन गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी किया है। जिसमें सिलेंडर पातालगंगा नदी में बहते हुए दिख रहे हैं।


Floods wash 3,000 LPG Cylinders: प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे नदी के बहाव की दिशा में मिलने वाले किसी भी सिलेंडर को न छुएं। घटना पनवेल तालुका के MIDC चवणे में प्लॉट नंबर E-1/7 पर स्थित HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट में हुई, जहां भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी से सिलेंडर बह गए।


Floods wash 3,000 LPG Cylinders: रायगढ़ ज़िला कलेक्टर किशन जवाले ने लोगों से अपील की है कि वे बहकर किनारे आए किसी भी सिलेंडर को न उठाएं और न ही घर ले जाएं। कलेक्टर ने कहा, "इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि नदी में बहे सिलेंडरों में गैस है या वे सुरक्षित हालत में हैं। उत्सुकता या इस्तेमाल के लिए उन्हें उठाना, खोलना या घर ले जाना बहुत खतरनाक हो सकता है।"



Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us