Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

धार्मिक नगरी उज्जैन समेत सात शहरों से जल्द उड़ान भरेगी फ्लाइट...

स्वीकृति मिलते ही इन शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा।

धार्मिक नगरी उज्जैन समेत सात शहरों से जल्द उड़ान भरेगी फ्लाइट...
X

MP News : भोपाल। उज्जैन, छिंदवाड़ा सहित एमपी के सात जिलों में भी अब जल्द फ्लाइट शुरू की जाएगी। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत इन शहरों में हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा है। इस मंत्रालय के तहत एयरपोर्ट अथारिटी ऑफइंडिया, एएआइ मध्य प्रदेश के उज्जैन, छिंदवाड़ा, नीमच, शहडोल, शिवपुरी, खंडवा के लिए फ्लाइट शुरू करने की स्वीकृति देगा। दतिया को लेकर पहले ही समझौता हो चुका है।

MP News : स्वीकृति मिलते ही इन शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। दतिया हवाई पट्टी को रीजनल कनेक्टिविटी योजना उड़ान के तहत चुना गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से एमओयू भी किया है। वहीं, शिवपुरी हवाई अड्डे के विकास के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एएआइ और मध्य प्रदेश सरकार के साथ अक्टूबर में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना में ग्वालियर से बेंगलुरु, कोलकाता, जम्मू तथा हैदराबाद रूट पर विमान सेवा संचालित हो रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire