Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बिलासपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान जल्द हो सकती है शुरू, शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव

बिलासपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान जल्द हो सकती है शुरू, शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव
X

बिलासपुर। बिलासपुर हवाई अड्डे से हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की संभावना बढ़ गई है। एलायंस एयर इस प्रस्ताव को जल्द ही डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) के पास भेजने की तैयारी में है। मंजूरी मिलने पर यात्रियों को एक और नया विकल्प उपलब्ध होगा। सूत्रों के मुताबिक, विंटर शेड्यूल में तय उड़ानों का समय समर शेड्यूल में भी बदला नहीं जाएगा। पहले समय में बदलाव की अटकलें थीं, लेकिन अब मौजूदा समय ही जारी रहेगा।

वर्तमान में बिलासपुर से कोलकाता, दिल्ली (सीधी और जबलपुर-प्रयागराज के रास्ते), जबलपुर, प्रयागराज और अंबिकापुर के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं। इन रूटों पर यात्रियों की अच्छी संख्या देखी जा रही है, जिससे एयरलाइंस को नए मार्ग शुरू करने की प्रेरणा मिल रही है। हालांकि, महाकुंभ के दौरान अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने की योजना सफल नहीं हुई थी, लेकिन अब हैदराबाद के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

पहले यह उड़ान जगदलपुर-रायपुर-बिलासपुर से जोड़ने की बात थी, पर अंतिम निर्णय डीजीसीए की स्वीकृति पर निर्भर है। एयरपोर्ट पर सुविधाओं को बेहतर करने का काम भी जारी है। चेक-इन क्षेत्र को उन्नत किया गया है, वॉच टावर बनाए गए हैं और सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। डीवीओआर मशीन के टेंडर को सुधारकर दोबारा जारी किया गया है, जबकि टर्मिनल और एप्रन विस्तार के टेंडर में देरी हो रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire