Begin typing your search above and press enter to search.
सेक्टर-2 में तड़के आगजनी से पांच गाड़ियां और साइकिल जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई: भिलाई के भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 में सड़क 16 पर एक इमारत के नीचे आज तड़के आग लगने से पांच गाड़ियां और एक साइकिल पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। यह घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई, जब पास के एक बीएसपी कर्मचारी ने ड्यूटी पर जाते समय जलती हुई गाड़ियों को देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिससे लोग बाहर आकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी।
बीएसपी फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गाड़ियां और साइकिल जलकर पूरी तरह से नष्ट हो चुकी थीं। आग की लपटें आसपास के चार क्वार्टरों तक भी पहुंच गईं, जिससे नीचे लगे बिजली मीटर और कनेक्शन वाले क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस शॉर्ट सर्किट के कारण पूरा केबल जलकर राख हो गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


